बिहार में 35 दिनों बाद अनलॉक 1 में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा।

 पटना



बिहार में अनलॉक की घोषणा सीएम नीतीश कुमार ने कर दी है। 35 दिनों के लॉकडाउन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को रोकने में बड़ी मदद मिली है। बिहार के CM नीतीश कुमार ने अनलॉक-1 की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अनलॉक 1 में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। शाम 5 बजे तक दुकानदारों को दुकान खोलने की इजाजत मिली है। वहीं, प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति रहेगी।

बिहार में छूट के साथ 8 जून तक लॉकडाउन

अभी ये पाबंदियां 8 जून तक जारी रहेंगी

  • सभी प्राइवेट ऑफिस बंद रहेंगे। इनमें सिर्फ जरूरी सेवाओं से संबंधित कार्यालयों को ही खोलने की अनुमति है।
  • सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। अनावश्यक पैदल निकलना भी प्रतिबंधित।
  • सभी स्कूल/कॉलेज/कोचिंग संस्थान/ ट्रेनिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
  • सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
  • सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेल-कूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/ समारोह।
  • सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक।

जरूरी सरकारी-निजी सेवाओं में इनको छूट

  • जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, स्वच्छता, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, दूरसंचार, डाक विभाग से संबंधित कार्यालय।
  • बैंकिंग, बीमा, एवं ATM से जुड़ी सेवाएं, औद्योगिक एवं विनिर्माण कार्य से संबंधित प्रतिष्ठान। सभी प्रकार के निर्माण कार्य (Construction Works)।
  • E-commerce से जुड़ी सारी गतिविधियां, कृषि एवं इससे जुड़े कार्य। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग सेवाएं।
  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकम्यूनिकेशन, इंटरनेट सेवाएं, ब्रॉडकास्टिंग एवं केबल सेवाएं।
  • पेट्रोल पम्प, LPG, पेट्रोलियम से संबंधित खुदरा एवं भंडारण प्रतिष्ठान। निजी सुरक्षा सेवाएं।
  • आवश्यक खाद्य सामग्री तथा फल एवं सब्जी/मांस-मछली/ दूध/PDS दुकानें

सड़क पर निकलने की इनको छूट

  • रेल-हवाई सफर के लिए जा सकेंगे।
  • आवश्यक कार्यों में शामिल सेवाओं के कर्मी निजी वाहनों से जा सकेंगे।
  • स्वास्थ्य सेवा से जुड़े वाहन चल सकेंगे।
  • आवश्यक सेवा से जुड़े सरकारी वाहन।
  • वैसे वाहन जिन्हें जिला प्रशासन से पास प्राप्त है।
  • इंटर स्टेट यात्रा करने वाले वाहन आ-जा सकेंगे।

शादी समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध में पाबंदी जारी

शादियां में 20 लोगों की ही अनुमति रहेगी। इसमें बारात, जुलूस और DJ नहीं रहेंगे। 3 दिन पहले नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी 20 व्यक्तियों की अनुमति होगी।

लॉकडाउन की वजह से ही थमे कोरोना मामले

लॉकडाउन की वजह से ही बिहार में कोरोना पर कंट्रोल पाया जा सका है। इसलिए अनलॉक में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। शनिवार को बिहार में भी नए मामलों की संख्या एक हजार रही। पटना में 71 और बिहार में 1007 है। बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 9627 हो गई है। तेजी से घटते मामलों को लेकर बड़ी राहत है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि लॉकडाउन के कारण सोशल डिस्टेंस मेंटेन हुआ और इस कारण से ही मामलों में लगातार कमी आ रही है। बिहार के 38 जिलों में नए मामले अंडर 100 हैं, जबकि 4 जिलों में नए मामले 50 से हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ