बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुजफ्फरपुर डीएम ने किया जायजा,

 साहेबगंज, मुजफ्फरपुर


*साहेबगंज प्रखंड के सैकड़ों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, 

*लोगों की जीवन परेशानी में पड़ी, 

*बांध पे पलायन कर रहे लोग, 

 *मुजफ्फरपुर  डीएम ने लिया जायजा

जिले में कोविड एवं चमकी बुखार के बीच बाढ़ की कहर शुरू हो गई हैं। मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज में गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने से विभिन्न पंचायत के दर्जनों से अधिक गांव बाढ़ के चपेट में आ गया हैं। यहां के लोगो को ग्रामीण इलाकों के निचले हिस्से में रहने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि खबर मीडिया में आने के बाद मुजफ्फरपुर डीएम एवं एसडीएम का काफिला तो आज रविवार को यहां पहुची लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला। लोग बाजार से त्रिपाल खरीदकर अपने घर से 500 मीटर से दूर बांध किनारे जाकर रहने को मजबूर हैं। बाढ़ से लोगो की जीवन खतरें में पड़ गई हैं।. लोगों को खाने पीने की समान आटा- चावल सब पानी मे डूब गई हैं। लोग मिट्टी का चूल्हा बनाकर बांध किनारे किसी तरह अपने पेट के लिए भोजन का व्यवस्था कर रहे हैं। कई परिवार ऐसे हैं कि व्यवस्था के अभाव में उनका चूल्हा तक नहीं जली हैं। हालांकि अबतक कोई जनप्रतिनिधियों ने अबतक कोई हमदर्दी बाढ़ पीड़ितों के लिए नहीं  दिखाया हैं। गांव की सड़कें पानी मे बह गई हैं। गांव की दृश्य नदी व तलाब में तब्दील हो गई हैं। कई गरीबों का घर पानी मे बह गई। खासतौर से  माधोपुर हजारी, बंगरा निजामत,  देवसरअसली, पहाड़पुर मनोरथ, रुपछपरा, हुस्सेपुर तथा हुस्सेपु रत्ती पंचायत बाढ़ की चपेट में हैं। जिलाधिकारी ने लोगों सुरक्षित पर स्थान पर रहने की  अपील करते हुए बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत कार्य प्रारंभ करने का निर्देश स्थानीय बीडीओ व सीओ को दिया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ