ड्यूटी नहीं करेंगे होमगार्ड जवान

 मुजफ्फरपुर :




बाढ़ आने के पूर्व हर साल तटबंधों की सुरक्षा में जिले से सैकड़ों होमगार्ड जवानों को लगाया जाता है। इस बार भी लगाए जाने का आदेश आया है, लेकिन पिछले साल केबकाए का भुगतान नहीं होने से नाराज होमगार्ड जवानों ने बांधों पर ड्यूटी नहीं करने का फैसला लिया है। बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने राज्य के सभी होमगार्ड जवानों से बांध ड्यूटी में नहीं जाने की अपील की है। उन्होंने इससे महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय को अवगत करा दिया है। उनका कहना है कि होमगार्ड जवानों को पिछले साल चार महीने तक बांधों की सुरक्षा में लगाया गया, लेकिन एक पैसा भी नहीं दिया गया। इसलिए होमगार्ड जवानों ने सर्वसम्मति फैसला लिया है कि जब तक पिछले साल के चार महीने के पैसे का भुगतान नहीं होता है तब तक बांध सुरक्षा ड्यूटी में नहीं जाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ