आज की ताजा खबर और समाचार- शनिवार 19 जून 2021
1=एक महीने तक कोरोना से जूझने के बाद महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया।
2=मौसम विभाग ने यूपी-बिहार-उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
3=कोरोना को लेकर एक्सपर्ट ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत में अक्टूबर में कोविड की तीसरी लहर आ सकती है।
4=लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) में घमासान काफी बढ़ गया है। पारस गुट एक के बाद एक फैसला किए जा रहा है, वहीं चिराग पासवान गुट उनके दावों को गलत ठहरा रहा है।
5=24 जून को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सभी दलों को बातचीत के लिए बुलाया है। मीटिंग का एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पर बातचीत हो सकती है।
6=उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधान परिषद सदस्य (MLC) और पूर्व IAS अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एके शर्मा ने जब भाजपा ज्वॉइन की थी तभी से अटकलें लग रही थी कि उन्हें यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।
7=भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरते ही एमएस धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब कोहली इस मामले में भी बने नंबर-1।
8=आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का आगाज हो गया है, जिसमें भारतीय टीम और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। शनिवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। लेकिन आपने मैच शुरू होते ही गौर किया होगा कि भारतीय खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं।
9=बिहार में टीका लगाने में बेहद लापरवाही सामने आई है। यहां एक महिला को 5 मिनट के गैप में कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों की खुराकें दी गईं। हालांकि महिला की तबीयत ठीक है।
10=वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जोर देकर कहा कि स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीय ग्राहकों की जमा राशि में 2019 से गिरावट आई है। मंत्रालय ने कहा कि वह स्विस अधिकारियों से इस बारे में तथ्य मांग रहा है। साथ ही उनसे 2020 में व्यक्तियों और इकाइयों द्वारा जमा कराई गई राशि में बदलाव की संभावित वजह की भी जानकारी मांगी गई है। मंत्रालय ने शनिवार को बयान में कहा कि भारतीयों की जमा आधी रह गई है। हालांकि, मंत्रालय ने इस बारे में कोई आंकड़ा नहीं दिया।
11=भड़काऊ भाषण देने के मामले में नामजद फरार चल रहे उम्मेद पहलवान को पुलिस ने शनिवार को दिल्ली में लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह गुरुवार को टीवी चैनल पर लाइव आया था और उसने स्थानीय पुलिस को गिरफ्तारी नहीं देने की बात भी कही थी।
12=पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन से तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि सीमा पर अपनी ताकत को कम करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि कमांडर स्तर की अगले दौर की वार्ता के लिए बातचीत चल रही है और पहली कोशिश बातचीत जारी रखने के साथ-साथ विवाद के बिंदुओं पर डिस्एंगेजमेंट की प्रक्रिया को पूरा करना है, जिसके लिए दोनों पक्षों ने इस साल की शुरुआत में सहमति जताई थी।
13=असम के कोकराझार इलाके में पिछले हफ्ते ही दो नाबालिग लड़कियों की लाश पेड़ से लटकती हुई मिली थी। इन दोनों लड़कियों के साथ पहले रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर शवों को पेड़ पर लटका दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिन्होंने कथित तौर पर इस रेप केस तथा हत्याकांड में शामिल होने की बात कबूल की थी। इन्हीं में से एक आरोपी ने जब भागने की कोशिश की तो उसे पुलिस ने गोली मारी दी है।
14=जम्मू कश्मीर में सामान्य होते हालात के बीच एक बार सियासत करवट लेती हुई दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जून को जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलाई है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं के भी शामिल होने की उम्मीद है। राज्य के विशेष दर्जे को निरस्त करने के बाद यह इस तरह की पहली बड़ी बैठक है।
15=उत्तराखंड के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त बारिश हो रही है। भारी वर्षा के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ गया है तो जगह-जगह भूस्खलन का खतरा भी पैदा हो गया है। अलकनंदा नदी में जहां बारिश के बाद उफान देखा जा रहा है, वहीं टिहरी गढ़वाल में जबरदस्त भूस्खलन हुआ है, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 को बंद कर दिया गया है।
16=भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच बहुप्रतीक्षित विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के पहले दिन के खेल का मजा बारिश ने किरकिरा कर दिया। साउथैम्प्टन के एजेस बाउल में खेले जा रहे इस मुकाबले के पहले दिन टॉस तक नहीं हुआ और पूरे दिन का खेल बारिश के कारण धुल गया।
17=लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में नेतृत्व संकट के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा संस्थापक दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान की योजना इन दिनों अक्सर लीक होती दिख रही है।शुक्रवार को चिराग पासवान और लोजपा यूथ विंग के नेता संजीव सरदार के बीच एक कथित ऑडियो बातचीत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गई। हालांकि, आईएएनएस वायरल ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर रहा है।
18=उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सत्तारूढ़ पार्टी की एक बड़ी बैठक के समापन पर अपने देश में खाद्य की कमी को स्वीकार किया और गहराती आर्थिक समस्याओं से बाहर निकालने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने अधिकारियों से अमेरिका के साथ वार्ता एवं टकराव दोनों के लिए तैयार रहने को कहा। उत्तर कोरिया के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के विशेष प्रतिनिधि सुंग किम रुकी हुई परमाणु संबंधी कूटनीति पर शनिवार को वार्ता के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचे।
19=कोरोना वायरस का डेल्टा स्ट्रेन दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है, जिसे न केवल अधिक संक्रामक, बल्कि अधिक खतरनाक भी बताया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ-साथ अमेरिका ने भी वायरस के इस स्ट्रेन को लेकर चेतावनी जारी की है। वही डॉ. गुलेरिया बोले- अगले 6 से 8 हफ्तों के बीच आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर।
20=फिल्म उद्योग में 33 साल के अपने करियर में, मीना कुमारी ने लगभग 92 फिल्मों में अभिनय किया उन्हें फिल्म उद्योग में 'ट्रेजेडी क्वीन' कहा जाता था। मीना कुमारी की प्रतिभा के अलावा, अभिनेत्री का निजी जीवन अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बन जाता था। एक बार निर्देशक कमाल अमरोही से शादी करने के बाद, अनुभवी अभिनेत्री कथित तौर पर घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी और बाद के सालों में कथित तौर पर शराब की लती भी हो गई थीं।
21=मोतिहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के बहुआरा भान गांव में एक कमरे से तीन बच्चों के शव को पुलिस ने बरामद किया हैं। इनमें एक महिला सहित दो मासूम के शव हैं। तीनों के शव को एक कमरे में बोरे में बांधकर रखा गया था। आशंका है कि तीनों की हत्या के बाद बोरे में शव रखकर दाह संस्कार की तैयारी चल रही थी।
22-मुजफ्फरपुर--सरैया थाना क्षेत्र के रुपौली में बिजलीं के तार की चपेट में आने से 2 बच्चों की मौत 3 अन्य झुल गए। यह घटना शनिवार सुबह 9 बजे की है। जब 3 वर्ष का ऋषभ और उसकी फुफेरी बहन 10 वर्ष की संजना दरवाजे पर खेल रहे थे। तभी अचानक ऊपर से गुजर रहा तार उनपर टूट कर गिर गया। तार में करेंट प्रभावित हो रहा था। बच्चे करेंट लगने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए जबकि उनको बचाने के क्रम में 3 अन्य लोग भी झुलस गए। मामले की पुलिस जांच कर रही।
23 =बेतिया जिले के बेतिया के बगहा दियारावर्ती इलाकों में भी बाढ़ का कहर जारी है। मधुबनी और भितहां प्रखण्ड के कई गांव बाढ़ में डूब चुके हैं। यहां दोनों प्रखंड के गांवों को जोड़ने वाला एप्रोच रोड तकरीबन 20 फीट ध्वस्त हो गया है। बाढ़ में फंसे लोगों को प्रशासन की मदद का इंतजार है, लेकिन अभी तक उन तक मदद नहीं पहुंच पाई है। बाढ़ से बचने के लिए अब लोग पलायन कर रहे हैं। दूर-दूर तक गांव पानी में डूबे हुए हैं, जिसके कारण लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। कई गांव तो ऐसे हैं, जहां नाव पहुंच नहीं पा रही है। ऐसे में लोग घरों की छत और चचरी को नाव बनाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंच रहे हैं।
24 =बेतिया जिले के कई प्रखंडों में लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुस आया है। ऐसे में बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों की खुशियों पर भी बाढ़ ने पानी फेर दिया है। बैंड बाजे के साथ बारात तो दूर, दूल्हा भी इस समय शादी के लिए पहुंच जाए, वही बहुत है। सिकटा प्रखंड की सरगटिया पंचायत में एक दूल्हा जब अपनी शादी में घोड़ी नहीं चढ़ पाया तो उसने नाव को ही घोड़ी बना लिया। मामला सुंदरगांव का है, जहां लगातार हो रही बारिश के कारण गांव बाढ़ के पानी में डूबा है। गांव से निकलने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में दूल्हे ने 4 किमी का रास्ता 4 घंटे में नाव से पार किया, फिर सात फेरे लेने ससुराल पहुंच गया।
25 मुजफ्फरपुर में धांधली और पैसे लेकर नियुक्ति के आरोप में हटाए गए 780 स्वास्थ्यकर्मियों और सहायकों की सेवा जिले के सिविल सर्जन ने 20 घंटे के अंदर बहाल कर दी। सीएस ने गुरुवार काे इनका नियोजन समाप्त कर दिया था। अब अपने ही आदेश को रद्द कर संशोधित आदेश निकाला है। इन कर्मियों काे काेराेना काल में स्वास्थ्य विभाग में कर्मियों की कमी काे देखते हुए 26 जुलाई तक के लिए नियोजन पर रखा गया था। सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने संशोधित आदेश में कहा है कि सभी पीएचसी प्रभारी और संबंधित चिकित्सकों ने नियोजन रद्द किए जाने से टीकाकरण और कोरोना से जंग का अभियान कमजोर पड़ने की आशंका है।
26 अब शीघ्र ही भारत-नेपाल की सांस्कृतिक संबंधों की दूरी कम होने वाली है। कारण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बनने वाले नई एनएच सड़क से एक दिन में लोग बिना थके व बिना रुके अपने सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत कर सकते हैं। खासकर इसका सीधा लाभ दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, सीतामढ़ी, मोतिहारी व शिवहर जिले के लोगों को मिलने वाला है। भारत माला प्रोजेक्ट के पैकेज 1 के सेक्शन 1 व 2 इसी की मुख्य कड़ी है। जिले के लोगों को माता सीता से जुड़ी अधिकांश धार्मिक स्थानों का जुड़ाव भी इस सड़क के माध्यम से सीधी तौर पर हो जाएगा।
27= मोतिहारी@
आज सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर 18+ का covisheild टीकाकरण ऑन स्पॉट भी हो रहा है। कृपया सभी योग्य व्यक्ति आधार कार्ड लेकर टीककाकरण हेतु स्थल पर पहुंचे।
28=मोतिहारी@
डुमरियाघाट के दुबौली चौक पर भागलपुर से दिल्ली जा रही यात्री बस पलटी, दर्जन भर यात्री चोटिल। बाढ़ पीड़ितों के द्वारा सड़क का एक लेन बंद किए जाने की वजह से हुआ हादसा। हादसे के वक्त बस का उपचालक चला रहा था बस। घटना के बाद बस छोड़कर फरार हुआ चालक व उपचालक।
29 मोतिहारी@
जितना थाना क्षेत्र के झझरा गांव में सोए अवस्था में किसान की हत्या। मृतक 62 वर्षीय शिवलाल महतो बताया जाता है।
घटना शुक्रवार की रात 11 बजे की बताई जाती है। मामले में गांव के अनिल मंडल को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक के माथे और कनपटी पर धारदार हथियार से काटने का निशान है।
30-मोतिहारी@
मधुबन थाना क्षेत्र के बाजितपुर में दो मासूम सहित तीन की हत्या। महिला व दो बच्चों का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच मामले की कर रही है छानबीन।
31-मोतिहारी@
अनियंत्रित होकर बोलेरो के पानी में पलटने से एक महिला की हुई मौत।बोलेरो में सवार अन्य आठ लोग हुए जख्मी। मृतक महिला शिवहर की थी रहने वाली। बोलेरो से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे नोनेया मिश्र टोला। पहाड़पुर के पकड़िया बाजार के समीप की है घटना।
32-मोतिहारी@
सड़क दुर्घटना में नानी व नतिनी की मौत। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। एसएच 74 डुमरिया से लेकर संग्रामपुर तक लगी गाड़ियों की लंबी कतार। संग्रामपुर थाना क्षेत्र की है घटना।
33-मोतिहारी@
बंजरिया में लडकी ने की कैंची घोप कर लड़की की हत्या। खैरी गांव की है घटना। स्व.शेख मन्नान की बेटी की हुई है मौत। बताते हैं कि उसे शेख सज्जाद की बेटी ने कैंची से बुरी तरह गोद दिया था। जिससे तत्काल ही उसकी मौत हो गई। सिलाई सीखने के दौरान मामूली विवाद में हुई घटना। कैंची घोपने वाली लड़की और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
34-मोतिहारी@
जिले में लगातार कोरोना के ग्राफ में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को 8418 जांच में 16 संक्रमित मिले हैं। जबकि पिछले कुछ दिनों से एक भी मरीज की इलाज के क्रम में मौत नही हुई है। जबकि होम आइसोलेशन में रहने वाले 16 व सदर अस्पताल के डीसीएचसी के दो संक्रमित सहित कुल 18 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो गए है। जिले में पिछले साल से अभीतक 18882 संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें 18384 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो गए हैं। वहीं इलाज के क्रम में 314 मरीजों की मौत हो गई है। जिसमें इस साल अप्रैल से अभीतक के 280 मौत शामिल है। शेष बचे संक्रमितों में 32 को आइसोलेशन वार्ड, 14 को रेफर तथा 108 को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में फिलहाल 157 एक्टिव केस है। शनिवार को नए मिले संक्रमितों में कोटवा के तीन, हरसिद्धि व शरण नर्सिंग होम के दो-दो तथा मोतिहारी,अरेराज, पहाड़पुर, संग्रामपुर, चकिया व ढाका के एक-एक संक्रमित शामिल है।
35 गोपालगंज @
आज शनिवार को गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामगढ़वा गांव में मामूली विवाद के बाद 45 वर्षीय शिवशंकर यादव को जान से मार कर झरही नदी में फेंका। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले मामले की तफ्तीश में जुटी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने के लगा रहे हैं आरोप। कल देर शाम को अपने साथ बुला कर लेकर गए थे गांव के ही कुछ लोग सुबह शिव शंकर यादव का शव झरही नदी से मिला। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।
36-मुजफ्फरपुर@
मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दंपति को सिलेंडर लदे ट्रक ने रौंदा, महिला की हुई मौत। मुज़फ़्फ़रपुर के कांटी थाना के एनएच 28 पर एचपी पेट्रोल पंप के पास का मामला है। वहीं इस हादसे में उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक महिला का पहचान कांटी वार्ड नंबर 9 की निवासी शोभा कुमारी बताया जा रहा है।
37 रक्सौल@
रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव प्रोफेसर अखिलेश दयाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वीं जन्मोदिवस पर सैकड़ों जरुरतमंद परिवारों के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया।
38 रक्सौल@
रक्सौल प्रखंड के भेलाही पंचायत को पूर्ण रूप से टीकाकरण किये जाने को लेकर शनिवार को यहां पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया। एसडीओ आरती की देखरेख में आयोजित कैंप की शुरूआत सुबह से हो गयी थी। जिसकी निगरानी के लिए बीडीओ संदीप सौरभ सुबह से ही भेलाही पहुंच गये थे।
39 दरभंगा@
दरभंगा जंक्शन पर गुरुवार को हुए विस्फोट के बाद राजकीय रेल पुलिस की टीम हैदराबाद के सिकंदराबाद में घटना के सूत्र तलाश रही है। शनिवार की देर शाम दरभंगा जीआरपी की एक विशेष टीम सिकंदराबाद पहुंची है। मुजफ्फरपुर के रेल एसपी अशोक कुमार ङ्क्षसह लगातार पूरे घटनाक्रम की मॉनीटङ्क्षरग कर रहे हैं। टीम को विभिन्न ङ्क्षबदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए हैं। एसपी के आदेश पर दरभंगा जीआरपी विशेष टीम सिकंदराबाद जीआरपी पुलिस के साथ मिलकर दरभंगा ब्लास्ट मामले में हर ङ्क्षबदुओं पर अध्ययन शुरू कर दिया है।
40 गया @
गया कोडरमा रेल खंड पर शनिवार (19 जून) की सुबह रांची राजधानी एक्सप्रेस के इंजन पर लैंड स्लाइड के कारण बड़ा चट्टान गिर गया । नई दिल्ली से रांची जानेवाली राजधानी एक्सप्रेस गया- कोडरमा रेल खंड के घाट सेक्शन नाथगंज बसकटवा के बीच से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। हालांकि राजधानी एक्सप्रेस के चालक की तत्परता के कारण बड़ा हादसा टल गया।
0 टिप्पणियाँ