एक नजर में आस-पास की 60 खबरों को पढ़े, हर खबर आपके करीब की

प्रमुख खबरें एक नजर में -

1 भारत@- आज भारत सहित दुनिया के कई देशों में आज फादर्स डे मनाया जा रहा है। यूं तो पिता और उसकी संतान के बीच हर दिन खास होता है, लेकिन फादर्स डे को लेकर अलग उत्‍साह होता है और लोग इसे तरह-तरह से सेलिब्रेट करते हैं।

2 भारत@-असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा बयान दिया है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में दो से अधिक बच्चों के माता-पिता को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रखा जा सकता है। उन्होंने साफ किया कि सरकार 'दो बच्चों की नीति' को चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी।

3  भारत@-नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं किसान पिछले सात महीने से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि तीनों कानूनों को निरस्त किया जाए। किसानों ने नेशनल हाइवों को प्रदर्शन का मुख्य स्थल बनाया हुआ है जिससे लोगों को परेशानी भी हो रही है।

4 भारत@-राज्य सरकारों ने अनलॉक शुरू कर दिया है, जिसके बाद लोग कोरोना से बचने के तमाम नॉर्म्स का खुलेआम उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। विशेषज्ञों और डॉक्टरों का कहना है कि अगर आने वाले कुछ महीने तक हमने सही से कोविड नियमों का पालन कर लिया तो हम तीसरी लहर के आने की आशंका को टाल सकते हैं। भारत-पूर्व मंत्री व बसपा नेता अंबिका चौधरी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। वह वार्ड नंबर-45 से जिला पंचायत सदस्य भी हैं। वहीं, थोड़ी देर बाद ही उनके पिता अंबिका चौधरी ने भी बसपा छोड़ दी।

5 भारत@-हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया जाता है। इस बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की एक तस्वीर खूब वायरल होती है, जिसमें वो शीर्षासन करते हुए दिखते हैं। इस तस्वीर को इस तरह से पेश किया जाता है कि भारत में पहले से योगा मौजूद है और ये खूब प्रचलित था, सिर्फ वर्तमान सरकार ही इसके लिए कोई क्रेडिट न ले।

6 भारत@-एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन नहीं किया गया और भीड़ को नहीं रोका गया तो अगले छह से आठ सप्ताह में देश में तीसरी लहर आ सकती है।टीकाकरण पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि जब तक बड़ी संख्या में आबादी को टीका नहीं लगाया जाता है, तब तक COVID-उपयुक्त व्यवहार का आक्रामक रूप से पालन करने की आवश्यकता है। 

7 मोतिहारी, बंजरिया@:- खैरी की घटना, तीन सलवार सूट दिलाने पर नाजरा ने 500 रुपए लिए थे, मासूमा 200 वापस मांग रही थी, 200 के लिए सहेली का खून। सिलाई के रूपए के विवाद में युवती की चाकू गोदकर हत्या। आरोपी मासूमा खातून, मां सबुरना और भाई मुन्ना को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

8 मोतिहारी, छौड़ादानों@:-  प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर छौड़ादानों में वृद्ध की हत्या।

9 मोतिहारी, छौड़ादानों@:-  दूसरी शादी का विरोध शिक्षक को गिरफ्तार कर भेज दिया जेल।

10 मोतिहारी, सिसवा@:-  पकड़िया की घटना बोलेरो पानी में गिरी महिला की हुई मौत।

11 मोतिहारी@:- 8418 जांच में मिले 16 संक्रमित 18 हुए ठीक। अप्रैल से अभी तक 280 लोगों  की हो चुकी है मौत।

12 मोतिहारी, सिकरहना@:- पत्नी के स्थान पर स्कूल में काम करने वाला पति गिरफ्तार।

13 मोतिहारी, मधुबन@:- एक बोरे में महिला तो दूसरे बोरे में बच्चों का शव लेकर जा रहे थे ससुराली, भाई पहुंचा तो भाग गए।

14  मधुबन में तीन की हत्या- पति यूपी में करता है काम,  20 दिन पहले बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद।

15 मोतिहारी, बंजरिया@:- ओपीडी से गायब रहने वाले डॉक्टरों को नोटिस।

16 मोतिहारी, सुगौली@:-  तिलावे नदी में बच्चा डूबा खोजबीन जारी।

17 मोतिहारी@:- जाली प्रमाण पत्र पर कर रही थी नौकरी वेतन की वसूली के लिए दर्ज होगी प्राथमिकी।  दो नवनियुक्त जीएनएम को किया बर्खास्त।

 जांच के दौरान पांच जीएनएम का सर्टिफिकेट सही नहीं मिला था, 102 के प्रमाण पत्र की हुई थी जांच।  वेरिफिकेशन के  लिए नर्सिंग काउंसिल  को भेजा गया था।  2020 में सदर अस्पताल में 102 जीएनएम की हुई थी बहाली।

18 मोतिहारी,संग्रामपुर@:- भवानीपुर के मलाही टोला वार्ड के 104 परिवार के लोग 4 दिन से बांध पर, अंधेरे में बिता रहे रात, जिला प्रशासन से नहीं मिली अब तक कोई सहायता।  बाढ़ पीड़ितों का दर्द:- 16 जून की दोपहर 1:00 बजे से बांध पर शरण लिए हुए हैं शनिवार को 1 फीट पानी कम होने लोगों को मिली राहत की उम्मीद।

19 मोतिहारी, डुमरियाघाट@:- गैस लदे  ट्रक ने 3 को रौंदा दो की हुई मौत। वानिगाछी के समीप स्टेट हाईवे- 74 की घटना।

20 मोतिहारी, सुगौली@:-  बाढ़ का कहर, भवानीपुर में हो रहा है कटाव आधा दर्जन घर नदी में समाए, अन्य घरों पर भी मंडराया खतरा अधिकारियों ने लिया जायजा।  सुगौली के 18 गांव में घुसा सिकरहना नदी का  पानी, रोशनपुर व भेड़ियारी के बीच  सड़क टूटी।  मवेशियों के चारे के लिए सबसे अधिक परेशानी ग्रामीणों ने एनएच के किनारे पर ली शरण सड़कों पर पानी से आने- जाने में परेशानी।

21 मोतिहारी, सिकरहना@:- बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक में चर्चा।

22  मोतिहारी@:- 59 स्थलों पर योग शिविर लगाया जाएगा। 21 जून को।

23  मोतिहारी, सिसवा@:-  केविके  में किसानों को सब्जियों को बचाने के लिए दिए सुझाव, पहाड़पुर कृषि विज्ञान केंद्र पर किया आयोजन।

24  मोतिहारी, चकिया@:-  चकिया में नाले की साफ-सफाई नहीं होने पर लोगों ने सड़क जामकर किया प्रदर्शन। मुजफ्फरपुर रोड स्थित पावर हाउस चौक के निकट की नारेबाजी।

25  मोतिहारी, पताही@:-  परिजनों की सूचना पर शराबी गिरफ्तार।

 26  मोतिहारी@:- रघुनाथपुर मोहल्ला में बाइक चोरी, केस।

27   मोतिहारी, केसरिया@:- सीओ ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया, निरीक्षण दिए निर्देश।

28  मोतिहारी, हरसिद्धि@:-  छ: माह से ऊपर के बच्चों को  अन्न खिलाने की रस्म अदायगी की गई।

 हरसिद्धि के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन दिवस का हुआ आयोजन।

29 मोतिहारी, कोटवा@:- भाजपा नेता   अहिरोलिया पंचायत निवासी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नवल राम के   असामयिक निधन पर जताया  गया शोक।

30 मोतिहारी, कुण्डवा चैनपुर@:-  थाना क्षेत्र के महुआवा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में रखी शराब को  प्रधानाध्यापिका छठी देवी ने पुलिस को सूचना देकर जप्त करया। 

31 मोतिहारी, अरेराज@:- भारी बारिश के कारण नदी में आई बाढ़ से गंगा दशहरा पर गंडक नदी में  स्नान नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु।

 इस बार भी सोमेश्वर नाथ महादेव का दर्शन नहीं कर सकेंगे शिवभक्त।

32  मोतिहारी, रक्सौल@:- वैक्सीनेशन को लेकर  एसडीएम आरती कुमारी ने बैठक में पदाधिकारियों को दिया निर्देश। घुमंतू जाति के लोगों को भी लगाया जाएगा कोरोना का टीका, तैयारी शुरू।

 नगर परिषद की टुमरिया टोला  मिडिल स्कूल में दोपहर से किया जाएगा टीकाकरण।

 33  मोतिहारी, रक्सौल@:- युवाओं ने लगवाया टीका, वैक्सीनेशन के बाद युवतियां ले रही थी सेल्फी।

 34  मोतिहारी, घोड़ासहन:- स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी सुशीला देवी का निधन।

 35  मोतिहारी, सुगौली@:-  बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच स्वयंसेवक सह  टीकाकर्मी अवधेश गुप्ता ने   जागरूकता अभियान चलाया।

 36  मोतिहारी, पताही@:- पताही में आठ जगहों पर  आयोजित होगा मैगा कैंप।

 37  मोतिहारी, चिरैया@:-  एसडीओ  ज्ञान प्रकाश व बीडीओ सीमा गुप्ता ने टीकाकरण केंद्र का जायजा लिया।

 38  मोतिहारी, घोड़ासहन@:-  शिक्षिका अनीता जायसवाल की पुत्री पूजा बनी सार्जेंट, तो विशुनपुर  का शत्रुघ्न बना दरोगा। वही अम्बरिया  गांव निवासी व शिक्षक रामनिवास राव तथा आंगनबाड़ी सेविका रंभा देवी की पुत्री सुमन कुमारी ने अपने मेहनत के बदौलत दरोगा पद में चयनित हुई।

 39  मोतिहारी@:-  भाजपा जिला कार्यालय में उत्तरी व दक्षिणी मंडल के प्रमुख नेताओं की हुई बैठक। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से लेकर उनकी जयंती 6 जुलाई तक होने वाले तय कार्यक्रमों के संबंध में ली जानकारी। जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता में हुई बैठक।

40  मोतिहारी@:- योग दिवस पर फिट इंडिया के तहत होगा क्विज विद्यार्थी होंगे शामिल।  क्विज में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। डीईओ ने कहा  फिट इंडिया पोर्टल पर स्कूलों का होगा रजिस्ट्रेशन।

 41  मोतिहारी, सुगौली@:-  सुगौली में बाढ़ पीड़ितों ने एनएच पर बनाया अपना आशियाना।  सुगौली शहर के अधिकतर घरों में घुसा बाढ़ का पानी।

42  मोतिहारी@:- बंजरिया प्रखंड, अरेराज, सुगौली प्रखंड, पकड़ीदयाल सहित आदि प्रखंडों में बाढ़ के लोग हैं परेशान। बाढ़ के कारण बंजरिया प्रखंड अंचल कार्यालय को खाली कराया गया।

43  मोतिहारी, डुमरिया घाट@:- नवीं गांधीनगर गांव के समीप चंपारण तटबंध से शुरू हुआ रिसाव।


44  मोतिहारी, पकड़ीदयाल@:- छपरा बिहारी कछुआ नदी में बना कमजोर डायवर्सन ध्वस्त हो गया। सभी छोटे बड़े वाहनों का परिचालन बंद होने से लोगों में आक्रोश।

***********************

बड़ी खबर पर एक नजर:-

45  पटना@:-  17 जून को रद्द, 18 जून को बहाल, 19 को फिर रद्द, 3 दिन के अंदर दो बार रद्द की गई बहाली।  यह है जीरो टोलरेंस.... मुजफ्फरपुर में फर्जी तरीके से नियुक्त किए गए 780 स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली सरकार ने रद्द की। सिविल सर्जन से 48 घंटे के अंदर मांगा स्पष्टीकरण। विभाग ने पूछा धांधली के बावजूद बहाली का आदेश कैसे?  जांच टीम की रिपोर्ट पर रद्द हुई थी बहाली।


46  नई दिल्ली@:- 7 राज्यों के चुनावी समीकरण बदल सकते हैं 24 मंत्रालयों में चेहरे।  जुलाई के दूसरे पखवाड़े में संसद का मानसून सत्र, जून के अंत तक फेरबदल संभव। 

 बिहार से पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी, जदयू के आरसीपी सिंह, ललन सिंह, संतोष कुशवाहा,  महाराष्ट्र से पूर्व सीएम देवेंद्र फडनवीस आदि नाम रेस में है।

47  नई दिल्ली@:-  जम्मू कश्मीर को मिल सकता है पूर्ण राज्य का दर्जा होंगे चुनाव।  केंद्र ने 24 को घाटी के सियासी दलों की बुलाई बैठक।

48  पटना@:-  गंडक, बागमती, कोसी और बूढ़ी गंडक में उफान, तटबंधों पर दबाव।  नेपाल व बिहार में भारी बारिश से बढ़ा कई नदियों का जलस्तर।

49  गया@:- रेल ट्रैक पर गिरी चट्टाने ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त 3 घंटे परिचालन ठप। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया ब्रेक लगाया, बेपटरी होने से बची नई दिल्ली - रांची राजधानी।

50  पटना@:-सवा साल बाद हाईकोर्ट में कल से वर्चुअल सुनवाई, 19 बैंच गठित।

51  पटना@:- पारस ने 14  लोगों की नई कमेटी बनाई पुरानी भंग। दुसरी ओर आज चिराग ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक।

52  पटना@:-  शराब तस्करों पर ड्रोन की मदद से होगी कार्रवाई। पुलिस मुख्यालय की मद्य निषेध इकाई बना रही रणनीति, नक्सल क्षेत्र, दियारा और नदी मार्ग में होगा इसका इस्तेमाल, जांच के लिए बनाई गई तीन टीमें, कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग, नाव से तस्करी मामले में लोकेशन का पता लगाने में होगी आसानी।

53  पटना@:- काम में लापरवाही बरतने वाले 12 बीडीओ पर हुई कार्रवाई।

54  पटना@:- 78  स्टार्टअप को फ्री में जगह देगी सरकार बढ़ेंगे रोजगार के अवसर।  मीटिंग रूम, रिसेप्शन, 24 घंटे बिजली वाईफाई की मिलेगी सुविधा।

55  पटना@:- अस्पतालों में डॉक्टरों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का डीएम को अधिकार।

56 दिल्ली @; कोरोना महामारी से जान गंवाने वालों के परिजन को मुआवजा देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर केंद्र सरकार ने हलफनामा दाखिल कर दिया है। इसमें केंद्र ने कहा है कि कोरोना से जिनकी मौत हुई है, उनके परिवारों को सरकार 4 लाख रुपए का मुआवजा नहीं दे सकेगी। आपदा कानून के तहत अनिवार्य मुआवजा सिर्फ प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ आदि पर ही लागू होता है। सरकार का तर्क है कि अगर एक बीमारी से होने वाली मौत पर मुआवजा दिया जाए और दूसरी पर नहीं, तो यह गलत होगा।

57  बंगाल@;ममता के बाद चुनाव हारने वाले 4 TMC नेताओं ने भी कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप

59 साहेबगंज@; गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण साहेबगंज प्रखंड के हुस्सेपुर रत्ती पंचायत के हुस्सेपुर पचरुखिया गांव के 3 वार्ड के 700 घरों में गंडक का पानी प्रवेश कर गया है।

60 मुजफ्फरपुर@ काजी मोहम्मदपुर थाने के सादपुरा निवासी रवि सोनी की मझौली धर्मदास में आभूषण दुकान है। बताया गया है कि रात करीब 11 बजे वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। सदर थाने के अतरदह में आभूषण कारोबारी रवि सोनी की अपराधियों ने शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल पर रवि की बाइक लगी थी और वे खून से लथपथ पड़े थे। स्थानीय लोग जूरन छपरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके सीने और सिर में 3 गोलियां मारी गई हैं। आशंका है कि लूटपाट के क्रम में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

 

सभी रिपोर्ट- डी. एन. कुशवाहा, राकेश कुमार, ज्योति वर्मा,  व अन्य दस संवाददाताओं की सहयोग से आज की बड़ी  खबरों को एक नजर में- 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ