अधिकार के प्रति सजग रहे महिलाएं- लाजवंती झा

रक्सौल[पूर्वी चम्पारण, बिहार]

भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक में रक्सौल विधायक प्रमोद सिन्हा ने पीएम के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंंचाने में महिलाओं को सजग रहने का किया आह्वान
भाजपा महिला मोर्चा के जिला कार्यसमिति की एक बैठक शुक्रवार को जिला कार्यालय रक्सौल में हुई। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने भाग लिया।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने संगठन की मजबूती व महिलाओं की सक्रियता को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये जा रही जनकल्याणकारी कार्यक्रम एवं योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि महिलाएं अपनी अधिकार के प्रति सजग रहें

रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने केंद्र के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी महिलाओं के बीच जानकारी दी। जिससे की उक्त योजनाओं का लाभ सभी गरीब असहाय महिलाओं तक पहुँच सके। स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण अभियान में महिलाओं की महती भागीदारी पर बल दिया। 

व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक राजकुमार गुप्ता ने महिला इकाई को बूथ तक विस्तारित करते हुए सभी शक्ति केंद्र पर बैठक कराने पर बल दिया। 

 जिला महामंत्री सोनाली कुमारी ने महिला मोर्चा की आगामी दिनों में कार्ययोजना के बारे में बताई। इसके पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय एव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई। 

 नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ ने महिलाओं को सजग रहने का आह्वान करते हुए महिलाओं को अधिक से अधिक पार्टी कार्यों में तत्पर होकर ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने पर जोड़ दिया ।


मौके पर महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी, जिला संयोजक सह वार्ड पार्षद रीता देवी, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गिरजा देवी, नगर मंत्री राजन श्रीवास्तव, गुंजन देवी, चंद्रकांती देवी आदि गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ