रक्सौल(पुर्वी चम्पारण, बिहार)
विश्व हिन्दू परिषद ने रक्सौल के कनना में गुरुवार को संगठन का 57 वां स्थापना दिवस समारोह के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन रक्सौल सांगठनिक जिला संयोजक रोहन सिंह ने किया। इस दौरान विहिप के बिहार- झारखंड के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 में मुम्बई के संदीपनी आश्रम में चालीस पंथो के मार्ग दर्शको की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय संघ चालक माधव राव सदा शिव गोलवलकर श्री गुरू ने किया था।
उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद एक सामाजिक, धार्मिक, गैर राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठन है, जो सेवा क्षेत्र में विश्व का सबसे बडा संगठन है। उन्होंने बताया कि एक लाख एकल विद्यालयों के साथ विश्व के पचास देशो मे सेवा कार्य चल रहा है। यह बाढ भूकम्प प्राकृतिक विपदा कोरोना काल इत्यादि जैसे संकटो मे सबसे आगे रहना वाला संगठन है। उन्होंने यह भी कहा कि राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण आंदोलन से लेकर राम सेतू, अमर नाथ श्राईन बोर्ड तक बचाने, लव जेहाद, गो हत्या व धर्मांतरण के विरूद्ध आंदोलन अनवरत चलाता है। भारत माता की सुरक्षा, हिन्दू संस्कृति की रक्षा व हिन्दुत्व की रक्षा इत्यादि के लिए अनवरत आंदोलन खड़ा करने वाला संगठन है।
कार्यक्रम को रक्सौल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह व उपाध्यक्ष रौशन झा ने भी समबोधित किया और कहा कि विहिप सामाजिक समरसता के तहत संपूर्ण हिन्दू एक है। हममें कोई ऊंचा-नीचा नही है। उनलोगों ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में रोहंगिया और बंगलादेशी घूसपैठ हो रहा है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
मौके पर जिला सह मंत्री नवल किशोर गुप्ता, पवन गुप्ता, अजित पांडे, उपेंद्र कुमार ठाकुर, पवन कुशवाहा, सुदिष्ट गुप्ता, संदेश कुमार, अनहोती साह, विकास कुमार, रविश चौबे, कमलेश शर्मा, भागीरथ महतो, पथल राम, वंशी राम, मुन्ना राम व शिवनारायण राम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन बजरंग दल के जिला संयोजक रोहन सिंह ने किया।
0 टिप्पणियाँ