नाई संगठन के द्वारा मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

रक्सौल:-

सोमवार को शहर के बैंक रोड स्थित दिनेश कॉम्प्लेक्स में रक्सौल नाई संगठन के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता नाई संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर एवं संचालन रजनीश प्रियदर्शी ने किया। इस दौरान लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर पुष्पार्पण किया। संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का सर्म्पूण जीवन दबे कूचले गरीबों, उपेक्षितों के हक के लिए संघर्ष में बीता था। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव दिनेश प्रसाद, जदयू पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार, विनोद कुमार, उषा श्रीवास्तव, रजनीश प्रियदर्शी, उमेश ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, रंजन ठाकुर, प्रभु चौधरी, विशाल कुमार, पप्पू कुमार, राजेश कुमार, उमा प्रसाद, अमरदेव पटेल, भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, सूरज कुमार, राजेश कुमार, विनीत अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ