धर्मान्तरण, गो हत्या के विरोध में सशक्त आन्दोलन चलाने का विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने लिया

रक्सौल:-

रविवार को शहर के सरस्वती विधा मंदिर परिसर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के चंपारण विभाग के कार्यकर्ताओं की बैठक चंपारण विभाग मंत्री विनय कुमार व संपर्क प्रमुख दयाशंकर बजाज की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में संगठन विस्तार करने और लव जेहाद धर्मान्तरण गो हत्या के विरोध में सशक्त आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही धर्म रक्षा नीधी अभियान चलाकर संगठन को और मजबूत करने पर बल दिया गया।

इस दौरान विहिप के बिहार- झारखंड के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि सीमांचल क्षेत्रों में बढ रहे लव जेहाद धर्मान्तरण और गो तस्करी को लेकर विहिप अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लीगल सेल का गठन कर एक सशक्त जन आन्दोलन की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए धर्म रक्षा नीधी अभियान चला कर संगठन कोष को मजबूत किया जा रहा है।

फरवरी भर धर्म रक्षा नीधी अभियान चलेगा। मौके पर विहिप के प्रांत संपर्क प्रमुख राणा रणवीर सिंह, बेतिया जिला अध्यक्ष नीरज सोनी, दीपक वर्मा, रमण गुप्ता, बजरंग दल संयोजक सोनू साह, सुजीत सोनी, प्रिंस पाठक, रोहन सिंह, रोशन झा, धीरज सिंह, दिग्विजय पार्थ, संतोष सोनी, कमल किशोर सिंह, प्रमोद कुमार, हेमंत कुमार, मनीष कुमार, विजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे। वही संचालन जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ