रक्सौल:-
स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने आदापुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता लालबाबू सिंह को आदापुर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि मनोनित किया है।
विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि आदापुर प्रखंड के कर्तव्यनिष्ठ जनता के सुख-दुख में हमेशा शामिल रहने वाले लालबाबू सिंह को आदापुर प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि प्रतिनियुक्त किया गया है। इनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाईयां दी है।
बधाई देने वालों में भाजपा नेता राकेश कुशवाहा, कन्हैया सर्राफ, ई. जितेंद्र कुमार, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, इंद्राशन पटेल, अजय कुमार सहित अन्य शामिल है।
0 टिप्पणियाँ