मोतिहारी। (राकेश)
बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। उक्त दौड़ का जहां स्वयं जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने नेतृत्व संभला वही कई अन्य अधिकारियों सहित सैकडों की संख्या में महिला, पुरुष युवक व युवतियों ने भाग लिया।
मिनी मैराथन दौड़ गाँधी मैदान से बलुआ फ्लाई ओवर होते हुए टाउन थाना गोलम्बर से वापस आकर गाँधी मैदान से पहले गाँधी-मूर्ति के पास फिनिस लाइन पर आ कर पुरा किया गया।
उक्त मौके पर बिहार के गौरवशाली इतिहास में पूर्वी चम्पारण की भूमिका और गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन की धरती पर युवाओं में मैराथन दौड़ के माध्यम से खेलो में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए जिला प्रशासन ने मुहिम छेड़ा जिसमें स्वयं जिलाधिकारी भी हिस्सा बने।
महत्वपूर्ण व गर्व की बात यह हैं कि एक मजे खिलाड़ी/एथलीट की तरह उन्होंने मिनी मैराथन के लिए तय की गई निर्धारित दूरी को प्रतिभागियों के साथ पूरा किया।
वही बिहार दिवस को यादगार बनाने के लिए जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से ली हैं। आज के मैराथन दौड़ में जिले के सभी प्रशासनिक पदाधिकारियो ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस दौड़ में जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में जिले के शारीरिक शिक्षक/शिक्षिकाओ के साथ साथ खेल प्रेमियो ने भी पूरी तत्परता से सहयोग किया।
उक्त मौके पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने अपने संबोधन में चम्पारण स्वस्थ बिहार स्वस्थ के नारा के साथ बिहार के गौरव गाथा के साथ बिहार सरकार के संकल्प दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह उन्मूलन, मद्य निषेद, सात निश्चय का अभियान के साथ जिला प्रशाशन का सहयोग इत्यादि संबंधित बातों पर ध्यान आकृष्ट किया।
वही मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि जिलाधिकारी के द्वारा मिनी मैराथन दौड़ में महिला और पुरुष वर्ग से प्रथम 10 विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वही प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति-पत्र के साथ-साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
महिला वर्ग से प्रभा कुमारी, सबीना खातून और उजाला खातून ने जबकि पुरुष वर्ग से अभिजीत अम्बर, मो. मोतिउल्लाह और शेख हसमुल्लाह ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सौरव सुमन यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, श्रम अधीक्षक राकेश रंजन, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा धीरज कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी गण/कर्मचारी गण के साथ-साथ शिक्षक अरविंद कुमार अमरेश कुमार प्रीतेश, शैलेन्द्र मिश्र बाबा, सुनील श्रीवास्तव, राशिद जमाल खान, अमरेन्द्र मिश्र, पंकज वर्मा,संजय वर्मा, अनिमा कौशकी, सुजाता कुमारी, मधु कुमारी इत्यादि की मौजूदगी रही।
0 टिप्पणियाँ